चित्तौड़गढ़: 6 साल से फरार स्थाई वारंटी राजू सेन को गिरफ्तार किया गया, ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-2 में हुई कार्रवाई
ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-2 के तहत बस्सी थाना पुलिस ने 6 साल से फरार स्थाई वारंटी राजू पुत्र शंकरलाल सेन निवासी पालका को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि आईजी उदयपुर रेंज गौरव श्रीवास्तव द्वारा वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे हैं अभियान में कार्रवाई की है।