पटियाली: जिनोल गांव में अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
पटियाली। ग्राम जिनोल में बुधवार तड़के अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर चोरी की। खटपट की आवाज सुनकर गुनगुन जागी तो कमरे में हथौड़ी लिए एक व्यक्ति दिखाई दिया। शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। एक संदूक का ताला टूटा मिला, जबकि दूसरा संदूक जंगल में खुला मिला। गुड्डो देवी के अनुसार सोने की झुमकी, चेन, पाजेब और अंगूठी चोरी हुई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।