पीजी कॉलेज में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित
________________
लगभग 100 विद्यार्थियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
________________
छात्राओं में एनीमिया के लक्षण मिलने पर दिया पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श
________________
खरगोन 31 अगस्त 2026। शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उमंग हेल्थ एवं वेलनेस कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच करने के साथ उन्हें स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित पोषण एवं नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के प्रति जागरूक करना रहा।
महाविद्यालय के उमंग कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. गगन कुमार चौधरी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा शिविर में लगभग 100 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों के हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, बीएमआई एवं पोषण संबंधी स्थिति सहित विभिन्न स्वास्थ्य मानकों की जांच की गई।
स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान अधिकांश छात्राओं में एनीमिया के लक्षण पाए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छात्राओं को एनीमिया से बचाव के उपायों, संतुलित एवं पौष्टिक आहार तथा स्वास्थ्य के प्रति आवश्यक सावधानियों के संबंध में परामर्श एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।
स्वास्थ्य परीक्षण दल में नोडल अधिकारी डॉ. विनोद पंवार, डॉ. भूपेश पाटीदार, डॉ. किरन डोडवे, अक्षित पंवार, आरती हिरवे, श्वेता मंडलोई एवं काजल अमोदे उपस्थित रहे। महाविद्यालय की ओर से डॉ. वंदना बर्वे, डॉ. ललिता बर्गे, डॉ. सुरेश अवासे एवं डॉ. रंजीता पाटीदार सहित अन्य प्राध्यापकों ने भी शिविर में सहभागिता की।
प्राचार्य डॉ. जी.एस. चौहान ने बताया कि शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने, संतुलित आहार लेने, नियमित व्यायाम करने तथा समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने का संदेश दिया गया। शिविर के सफल आयोजन में महाविद्यालय प्रशासन, शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
#JansamparkMP #khargone