विधि महाविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रतियोगिताएं आयोजित
________________
मेजर ध्यानचंद की स्मृति में क्रिकेट, फुटबॉल एवं शतरंज स्पर्धाएं हुईं
________________
विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया भाग, खेलों को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का दिया संदेश
________________
खरगोन 31 अगस्त 2026। शासकीय विधि महाविद्यालय, खरगोन में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की स्मृति में विभिन्न खेल गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ मेजर ध्यानचंद के अनुशासन, समर्पण एवं खेल भावना से परिचित कराना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मेजर ध्यानचंद के जीवन एवं भारतीय खेलों में उनके अद्वितीय योगदान पर आधारित प्रेरणादायी डॉक्यूमेंट्री के प्रदर्शन के साथ हुआ। डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से विद्यार्थियों ने उनके खेल जीवन, अनुशासन और समर्पण को जाना।
इसके पश्चात महाविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें क्रिकेट, फुटबॉल एवं शतरंज स्पर्धाएं प्रमुख रहीं। छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी खेल प्रतिभा, कौशल एवं रणनीतिक क्षमता का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दिग्विजय सिंह मंडलोई ने कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ही महत्वपूर्ण नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का भी विकास होता है।
क्रीड़ा अधिकारी श्री सत्यम निंगवाल ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से खेल गतिविधियों में सहभागिता करने तथा खेलों को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से मेजर ध्यानचंद के आदर्शों एवं खेल भावना को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
#JansamparkMP #khargone