गायत्री वृक्ष तीर्थ मेहरजा में मनाया विमुक्ति दिवस
________________
भारत माता पूजन एवं वंदे मातरम् गायन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ
________________
विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्ध घुमंतू समुदाय के जनप्रतिनिधि, विद्यार्थी और अभिभावक हुए शामिल
________________
खरगोन 31 अगस्त 2026। गायत्री वृक्ष तीर्थ मेहरजा में विमुक्ति दिवस का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता का पूजन एवं वंदे मातरम् गायन के साथ हुई। कार्यक्रम में विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्ध घुमंतू समुदाय के जनप्रतिनिधियों के साथ छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को श्री टेवलराम चौहान, श्री रमेश नायक, श्री अनारसिंग नायक, श्री बापूसिंह परिहार, श्री धनसिंग नायक, श्री संदीप राठौर, श्री बंटी राठौर, श्री संजू नायक, श्री राहुल राठौर, श्री राजेश नायक, इंजीनियर श्री रेमो राठौर, श्री राजू चौहान, श्री अभिषेक जोगी एवं श्री सकानाथ आदि ने संबोधित किया। वक्ताओं ने विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्ध घुमंतू समुदाय के अधिकारों, सामाजिक विकास और मुख्यधारा से जुड़ने के महत्व पर विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में कुमारी दिया राठौर ने नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देकर उपस्थितजनों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी श्री करण सिंह चौहान, श्री किशोर सिंह राठौर, श्रीमती सुशीला राठौर, श्री मंशाराम नायक, श्री उत्तम पंवार, श्री विक्रम राठौर, श्री जगन्नाथ राठौर, श्री किशोर खालसा, श्री टुकड़िया भाई, श्री देवा पंवार, श्री उदयसिंग, श्री घनश्याम चौहान, श्री गजेन्द्र नायक सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सहायक संचालक डॉ. कविता आर्य, श्री विनय कुमार शर्मा, श्री प्रभुराम मोरे, श्री कृष्णराज राठौर सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री अजमल नायक ने किया तथा आभार श्री विनय शर्मा ने व्यक्त किया।
#JansamparkMP #khargone