दाउदनगर: गृह मंत्री की टिप्पणी के खिलाफ भाकपा माले ने दाउदनगर में निकाला प्रतिवाद मार्च, भखरुआं स्थित मार्केट के पास किया सभा
गृह मंत्री अमित शाह द्वारा संसद में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के बारे में की गई टिप्पणी के खिलाफ भाकपा माले द्वारा सोमवार की दोपहर 2:00 बजे दाउदनगर में प्रतिवाद मार्च निकाला गया।भखि बाजार रोड स्थित एक मार्केट के पास एक सभा संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि अमित शाह द्वारा डॉ आंबेडकर पर की गई टिप्पणी निंदनीय है। आज देश में लोकतंत्र पर हमले हो रहे हैं।