दाउदनगर: दाउदनगर के सिपहां- महावर रोड पर दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत, चार युवक घायल
दाउदनगर थाना क्षेत्र के सिपहां महावर रोड में शनिवार की देर रात दो बाइकों की टक्कर में एक 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जमुआवां निवासी आलोक कुमार के रूप में की गई है। पुलिस सूत्रों ने रविवार की शाम 5:00 बजे बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि दो बाइकों की टक्कर में पांच युवक घायल हो गए हैं। इलाज के क्रम में एक युवक की मौत हो गई।