दाउदनगर: मौलाबाग सूर्यमंदिर परिसर में श्रीसूर्य मंदिर न्यास समिति ने आचार्य किशोर कुणाल को दी श्रद्धांजलि
मौलाबाग स्थित सूर्य मंदिर परिसर में श्री सूर्य मंदिर न्यास समिति द्वारा रविवार की शाम 4:00 बजे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष एवं अवकाश प्राप्त आइएएस आचार्य किशोर कुणाल को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।दो मिनट का मौन रखा गया। वक्ताओं ने कहा कि वे सरल स्वभाव के मृदुभाषी व्यक्ति थे।