दाउदनगर: स्वराज पार्टी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर अनुमंडल मैदान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर स्वराज पार्टी द्वारा शनिवार की दोपहर 2:30 बजे अनुमंडल मैदान दाउदनगर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।संबोधित करते हुए पार्टी के अध्यक्ष सह पूर्व विधायक सोम प्रकाश ने कहा कि भारत के विकास में उनके अहम योगदान को देश कभी नहीं भूल सकता।उनके कार्यकाल में भारत में अनेक आर्थिक सुधार हुए। संचालन हरिनाथ सिंह ने किया।