तेंदूखेड़ा: पिकअप और फोर व्हीलर की आमने-सामने भिड़ंत, बड़ा हादसा टला
तेंदूखेड़ा। थाना क्षेत्र के हड़ऊ की टेक पर शनिवार दोपहर करीब 2 बजे पिकअप वाहन और फोर व्हीलर की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर आसपास के राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और बड़ा हादसा टल गया।