दमोह: जनसुनवाई में दो महिलाओं की शिकायत पर कलेक्टर सख्त, बिजली विभाग को फटकार, मीटर लगाने के निर्देश
Damoh, Damoh | May 12, 2026 दमोह कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान दो महिलाएं पहुंचीं और आवेदन देकर कलेक्टर को शिकायत की कि बिजली विभाग ने उनकी वायर काट ली है और मीटर भी नहीं लगाया गया. कलेक्टर ने तुरंत फटकार लगाते हुए मीटर लगाने और वास्तविक रीडिंग लेकर बिल भेजने के लिए कहा. साथ ही कहा कि किसी भी गरीब को परेशान न किया जाए. यह जानकारी आज मंगलवार को शाम 5 बजे प्राप्त हुई