वाराणसी समेत पूर्वांचल में बदलेगा मौसम का मिजाज, 15 डिग्री से नीचे पहुंचेगा तापमान; बढ़ेगी ठंड
पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर शुरू होने के साथ ही हवाओं का रुख भी अब पछुआ होने की ओर है। ऐसे में पहाड़ों का असर मैदानी क्षेत्रों में जल्द ही होने का अनुमान है। हालांकि तापमान में लगातार कमी का दौर जारी है लेकिन गलन का असर भी जल्द ही शुरू हो सकता है। जबकि दिन में धूप जितनी तल्ख होगी उतना ही कोहरे का दौर भी जल्द प्रभावी होगा।
#Varanasi #Purvanchal #WeatherUpdate #UPWeather #ColdWave #TemperatureDrop #WinterSeason #WeatherNews #UttarPradesh #MausamUpdate #AAP #BJP #Congress