गंगा उत्सव-2026 के अवसर पर जलस्रोतों के संरक्षण, स्वच्छता एवं पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता का संदेश देते हुए जिला पदाधिकारीआज ने त्रिपुरारी घाट एवं हनुमान घाट पर आयोजित विशेष स्वच्छता अभियान में सहभागिता कर घाटों की साफ-सफाई की। इस अवसर पर उन्होंने जिलावासियों से अपील की कि छठ महापर्व हमारी आस्था, प्रकृति और सूर्य उपासना का पर्व है। जिन नदियों और जलस्रोतों के तट पर हम श्रद्धापूर्वक भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करते हैं, उनकी स्वच्छता एवं निर्मलता बनाए रखना भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। गंगा उत्सव का संदेश भी यही है कि नदियां केवल जल का स्रोत नहीं, बल्कि हमारी सभ्यता, संस्कृति और जीवन का आधार हैं। आइए, छठ की पवित्र आस्था को स्वच्छता के संकल्प से जोड़ें और जलस्रोतों को स्वच्छ, सुंदर एवं प्रदूषणमुक्त रखने में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
General Administration Department, Govt. of Bihar
Home Department, Govt. of Bihar #Cmsamrat
#samratchoudhary
Jamui, Bihar | Nov 6, 2026