गंगा उत्सव-2026 पर जमुई में चला विशेष स्वच्छता अभियान, डीएम-एसपी ने खुद उठाई सफाई की जिम्मेदारी!
जमुई के त्रिपुरारी घाट एवं हनुमान घाट पर जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों के साथ किया श्रमदान। जिले के सभी प्रखंडों में भी एक साथ चला विशेष स्वच्छता अभियान।
इस दौरान नदियों, तालाबों एवं अन्य जल स्रोतों की साफ-सफाई कर लोगों को जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
डीएम और एसपी ने जिलेवासियों से अपील की कि जल स्रोतों में कूड़ा-कचरा और प्लास्टिक न डालें। जल संरक्षण केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
स्वच्छ जल, सुरक्षित भविष्य! जल स्रोतों का संरक्षण हम सबका संकल्प।
जिला संवाददाता : विनय यादव
📰 सेवन तक न्यूज़, जमुई
#GangaUtsav2026 #JamuiNews #Jamui #SwachhtaAbhiyan #जलसंरक्षण #स्वच्छताअभियान #DMJamui #SevanTakNews #BiharNews
Sono, Jamui | Nov 7, 2026