पोरसा मंडी परिसर में स्वास्थ्य सेवाओं का उड़ा मज़ाक: मरीजों की जान बचाने वाली एंबुलेंस से ढोई जा रही प्याज, वीडियो वायरल,सीएमएचओ ने दी जानकारी
मुरैना। जिला अस्पताल और स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मरीजों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उनकी जान बचाने के लिए बनी एंबुलेंस का इस्तेमाल अब सब्जी की सप्लाई के लिए किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो एंबुलेंस से मंडी में प्याज की बोरियाँ उतारी जाती दिख रही हैं।यह पूरा मामला पोरसा स्थित गल्ला मंडी की (थोक सब्जी मंडी) का बताया जा रहा है। Morena Breaking SP Morena Collector Office Morena Sonu Agrawal Jitu Patwari @108 ambulence
Morena, Morena | Aug 8, 2026