बांदा में धूमधाम से मनाई नेताजी की जयंती*
*सपा नेताओं ने किया माल्यार्पण, केक काटकर दी श्रद्धांजलि*
*बांदा।* समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती के अवसर पर बांदा में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सपा नेता शेखर शर्मा ने किया।
बाबूलाल चौराहे स्थित कैम्प कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में सभी नेताओं ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण किया और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने *"नेताजी अमर रहें"* के नारों के बीच केक काटकर जयंती धूमधाम से मनाई।इस अवसर पर सपा नेता शेखर शर्मा ने कहा कि आज हमने केक काटकर और माल्यार्पण कर नेताजी को याद किया है, लेकिन नेताजी को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम उनके बताए रास्ते पर चलें। नेताजी ने गरीब, किसान, नौजवान, पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों की आवाज को बुलंद किया। कन्या विद्याधन, बेरोजगारी भत्ता, किसानों की कर्जमाफी, ये सब नेताजी की ही देन है।पूर्व जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी ने कहा कि नेताजी ने हमेशा सामाजिक न्याय और भाईचारे की राजनीति की। उन्होंने कभी जाति-धर्म नहीं देखा, सबको साथ लेकर चले। समाजवादी पार्टी को गांव-गांव तक पहुंचाने का काम नेताजी ने ही किया था। आज हम सबको उनके सपनों को पूरा करने के लिए एकजुट होना है।मधुसूदन कुशवाहा ने कहा कि नेताजी का जीवन संघर्ष से भरा था। एक छोटे से गांव से उठकर वो देश के रक्षा मंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। उन्होंने पिछड़ों और गरीबों को राजनीति में पहचान दिलाई। नेताजी जैसा नेता सदियों में एक बार पैदा होता है। हम सब उनके विचारों को आगे बढ़ाएंगे।कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी, मधुसूदन कुशवाहा, आमिर खान मन्नी, लालमन यादव, नेहा वर्मा, सन्ने, श्री कृष्ण, इरफान रेनू, सूर्य प्रकाश, सुनील, जीशान, रवि राजपूत, देवकीनंदन, शरीफ सहित भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। Shekhar Sharma Shekhar Sharma Samajwadi Party
Atarra, Banda | Nov 22, 2026