बाँदा :-दबंगो ने कार रोककर 5 युवकों को पीटा वा कार का तोड़ा शीशा, दर्जनों लोगों ने चौकी का किया घेराव,पुलिस ने दौड़ाया,मारपीट का लाईव वीडियो कैमरे में कैद"
बांदा में एक मारपीट की घटना का मामला सामने आया है जहां पुरानी रंजिश के चलते एक दर्जन से ज्यादा दबंग युवकों ने कार सवार 5 युवकों को रोककर उनसे मारपीट करते हुए,कार का शीशा तोड़ दिया l घटना के बाद घायल सभी युवक सहित दर्जनों लोग चौकी पहुंचे व चौकी का घेराव किया l तीन चौकियों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तमाशीनो को दौड़ाया व घायलों से प्रार्थना पत्र लेकर उन्हें शहर कोतवाली भेज दिया, जहां से उनको मेडिकल को अस्पताल भेजा गया l वही युवकों से मारपीट से लेकर कार का शीशा टूटने तक का वीडियो राहगीरों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया l
घटना बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत मर्दन नाका चौकी के पास बीएसएनएल टेलीफोन टावर के सामने की है जहाँ पर पांच दिन पहले खरीदी हुई नई स्विफ्ट कार में बैठकर पेट्रोल पंप से तेल डलवाकर अपने घर जा रहे थे, तभी टेलीफोन टावर के पास लगभग एक दर्जन से ज्यादा युवकों ने कार रोककर कार सवार पांचो युवकों से मारपीट की वा नई कार का पिछला शीशा तोड़ दिया l इस घटना में पांचो युवक के शरीर में चोटें आई है l राहगीरों ने उन्हें छुड़ाया, जिसके बाद सभी घायल युवक दर्जनों लोगों के साथ पास की मर्दन नाका चौकी पहुंच गए l चौकी में लोगो का जमावड़ा की जानकारी होते ही स्थानीय मर्दन नाका चौकी, खाईपार चौकी व कालवनगंज चौकी की पुलिस मौके पर पहुंच गई व लोगो के जमावड़े को खदेड़ा l इसके बाद मर्दन नाका चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंचे व आरोपियों के घर दबिश डालते हुए स्थानीय लोगों से पूछताछ की l चौकी प्रभारी ने घायलों से प्रार्थना पत्र लेकर सभी को शहर कोतवाली भेजा जहां से। उन्हें मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया l घायल सभी लोग मर्दन नाका मोहल्ले के निवासी है व मारपीट को अंजाम देने वाले युवक मर्दन नाका व चमरौटी मोहल्ले के निवासी हैं l
इस घटना के बारे में पीड़ित शाबान पुत्र जाहिद निवासी लाहौर तलैया निवासी मर्दन नाका ने बताया कि हम सभी लोग कार में तेल डलवाने गए थे, जहां से वापस अपने घर हरदौल तलैया, मर्दन नाका मोहल्ले जा रहे थे, तभी घर से थोड़ा पहले टेलीफोन टावर के पास एक लड़के ने सामने आकर कार रोकने का प्रयास किया जिसपर मैं कार लेकर भागने लगा, तभी एक लड़के ने कार के पीछे शीशे में लोहे की रॉड मार दी, जिसके बाद हम सब नीचे उतर गए, फिर एक दर्जन से ज्यादा लड़कों ने हम सभी को डंडो और लोहे की रॉड से मारा, राहगीरों ने हमे बचाया जिसके बाद हम सब चौकी आये हैं, बताया कि हमारा उक्त लोगों से मामूली बुराई थी जिसके चलते हमे धमकी भी मिल चुकी थी और इसी के तहत उक्त लोगो ने हमारे साथ इस मारपीट की घटना को अंजाम दिया है ल UP Police मीडिया सेंटर बाँदा SP Banda
Atarra, Banda | Nov 20, 2026