सुबह डोर टू डोर कूड़ा लेने गए सफाई कर्मी के साथ की गई मारपीट, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय चौधरी ने दी चेतावनी
अंकुर श्रीवास्तव ✍️
उरई। नगर पालिका परिषद उरई के सफाई कर्मी के साथ हुई मारपीट के बाद सभी कर्मचारी एकत्रित होकर उरई कोतवाली पहुंचे जहां उनकी शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी व्यक्ति राहुल के ऊपर जो कि खुद को जिला जज का कर्मचारी बता रहा है पर मुकदमा दर्ज कर लिया है, जिसके बाद कर्मचारियों ने जाम खोल दिया और वो सब नगर पालिका अध्यक्ष के आवास पर जा पहुंचे और नगर पालिका परिषद उरई के अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय चौधरी से मुलाकात की और अपनी बात बताई जिसके बाद उन्होंने सभी कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि दोषियों के ऊपर सख़्त कार्यवाही होगी और भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न हो इसके लिए भी कड़े नियम बनाए जाएंगे साथ ही उन्होंने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि यह घटना अति दुर्भाग्यपूर्ण है और निंदनीय है जिसको उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाया जाएगा और इसी के साथ उन्होंने सभी शहर वासियों से अनुरोध किया कि वह सफाई कर्मचारियों का सम्मान करें और शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाए रखने में अपना सहयोग सुनिश्चित करें।
#boldobharat #jalaunpolice #UPPolice #dmjalaun #Nagarpalikaorai
Orai, Jalaun | Jun 22, 2026