घाटमपुर: जुआ खेलते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया गया, 7,690 रुपये व ताश के पत्ते बरामद, सजेती पुलिस को मिली सफलता
सजेती थाना पुलिस ने जुआ खेलने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर ग्राम मथुरा खेड़ा के पास छापेमारी की गई। मौके से सात लोगों को जुआ खेलते पकड़ा गया। तलाशी के दौरान 7,690 रुपये नकद और 52 अदद ताश के पत्ते बरामद हुए।