मानसी: बलहा में खेत में भैंस चराने से रोकने पर किसान को डंडे से मारकर किया गया घायल, अस्पताल में उपचार जारी
मानसी प्रखंड के बलहा में खेत में भैंस चराने को रोका तो ग्रामीणों ने किसान को डंडे से मार कर जख्मी कर दिया। जख्मी अवस्था में परिजनों ने इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल लाया। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। घायल की पहचान बलहा के ललन पासवान के रूप में की गई है। वहीं पर परिजनों ने बताया कि खेत में भैंस चरा रहा था, कि उसे खेत से निकाल दिया।