मानसी: सैदपुर गांव में घरेलू कलह में विवाहिता ने की गले में फंदे लगाकर आत्महत्या
मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत सैदपुर गांव में शनिवार को घरेलू कलह में एक विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। मृतका सुशांत कुमार की 22 वर्षीया पत्नी काजल कुमारी बतायी जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार जिस समय घटना हुई उस समय घर में कोई सदस्य नहीं था। पति प्रदेश में रहता है। फोन पर कुछ बात हुई। इसके बाद घर के सीलिंग फैन में दुपट्टा लगाकर आत्महत्या कर ली।