पंडारक: पंडारक में चोरों ने बाउंड्री तोड़कर घर में की चोरी, सोने-चांदी के जेवरात और नकदी लेकर हुए फरार
Pandarak, Patna | Oct 19, 2026 लेमुआबाद पंचायत के छपेरातर गांव स्थित बरतर में चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर घर की बाउंड्री तोड़कर अंदर घुसे और मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर संदूक में रखे सोने के जेवरात, चांदी की पायल और नकदी लेकर फरार हो गए। शाम लगभग 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित ने बताया कि थाने में लिखित आवेदन दिया गया है।