प्रतापगढ़: भगवा चूंगी कार्यालय में मेगा विद्युत बिल समाधान शिविर का आयोजन किया गया
भगवा चूंगी कार्यालय में मेगा विद्युत बिल समाधान शिविर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं का समाधान किया गया है। शिविर में मीटर तेज चलने, अधिक बिल आने और नए संयोजन जैसी समस्याओं का निस्तारण किया जा रहा है। एक्सईएन ने शुकवार शाम 5 बजे बताया की यह शिविर 19 जुलाई तक चलेगा। जिसमें चीफ इंजीनियर टेक्निकल राजेंद्र प्रसाद मौजूद रहे।