प्रतापगढ़: लौवार गांव में वर्षा और हवा के चलते मकान पर गिरा पेड़, गृहस्थी दबकर हुई नष्ट
प्रतापगढ़ जनपद में बीते दो दिनों से तेज हवा के साथ हो रही बारिश से लोग परेशान रहे। शुक्रवार को तेज हवा व बारिश के चलते सुबह एक पेड़ लौवार गांव निवासी पप्पू वर्मा के घर पर गिर गया। जिससे उनका मकान जमीदोज हो गया। वहीं पेड़ के नीचे दबा।कर उनकी संपूर्ण गृहस्थी नष्ट हो गई। संजोग रहा कि जिस वक्त पेड़ गिरा पेड़ गिरने के पहले घर के लोग घर से बाहर निकल गए।