प्रतापगढ़: सरूआवा गांव में युवक ने माता-पिता और पत्नी को मारपीट कर गंभीर रूप से किया घायल
अंतू थाना क्षेत्र के सरूआवा निवासी कृष्णकांत पाण्डेय का आरोप है कि उनका भाई केतन पांडेय गलत प्रवृत्ति का व्यक्ति है। वह आए दिन अपनी पत्नी एवं परिवार के लोगों को मारता पीटता है। गुरुवार को उसका भाई केतन पाण्डेय अपनी पत्नी दीपिका पांडेय को डंडे से पीट रहा था। उसे बचाने उसके पिता शिव बरन पांडेय, तथा उनकी माता माधुरी देवी पहुंची तो उसने माता-पिता को भी पीटा।