प्रतापगढ़: कोहड़ौर पुलिस ने ₹2 लाख के स्मैक के साथ 3 स्मैकियों को धरौली मधुपुर से किया गिरफ्तार
कोहड़ौर पुलिस ने 3 स्मैकियो को किया धरौली मधुपुर से गिरफ्तार किया है। सीओ सिटी ने शुक्रवार शाम 5 बजे बताया की इनके पास से 167 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है। इसकी अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख रुपये है। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम सरफराज अहमद, मो0 तारिक और मो. इबरान हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से एक अर्टिगा कार भी बरामद की गई है, जिसे सीज कर दिया गया है।