प्रतापगढ़: डीएम ने राजकीय जिला पुस्तकालय का निरीक्षण किया, छात्र-छात्राओं से वार्ता कर उन्हें सफलता के दिए मंत्र
जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने शुक्रवार शाम करीब 4 बजे राजकीय जिला पुस्तकालय का निरीक्षण कर पाठको को प्रदत्त सुविधाओं की जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने लगभग 30 मिनट प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं से वार्ता कर उनको सफलता के मंत्र दिए। जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं को बताया कि एक समय में एक ही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करे।