प्रतापगढ़ में राष्ट्रीय लोक अदालत का बड़ा असर: 350 से ज्यादा मामलों का निस्तारण, एक करोड़ के अवार्ड पारित
प्रतापगढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला एवं सेशन न्यायाधीश आशा कुमारी और प्राधिकरण सचिव सुंदर लाल खारोल ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। लोक अदालत में आपसी सहमति और राजीनामे के जरिए न्यायालयों में लंबित 350 से अधिक मामलों का निस्तारण किया गया। वहीं, प्री-लिटिगेशन और राजस्व सहित 2 हजार से अधिक प्रकरणों में करीब एक करोड़ रुपए के अवार्ड पारित किए गए। छह बेंचों के माध्यम से मामलों का समाधान कर पक्षकारों को लंबी न्यायिक प्रक्रिया से राहत दिलाई गई।
#Pratapgarh #NationalLokAdalat #LokAdalat #LegalServices #JusticeForAll