पत्नी से अनबन के चलते युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर की आत्महत्या, चौरासी थाना क्षेत्र की घटना
डूंगरपुर जिले के चौरासी थाना क्षेत्र के भेसला फला में पत्नी से अनबन के चलते एक युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार धनपाल रोत की पत्नी कुछ दिनों से उसके साथ घर नहीं लौटी थी, जिसके चलते वह मानसिक तनाव में था। घटना की सूचना पर चौरासी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सुपुर्द कर दिया। एएसआई कांतिलाल ने बताया कि मृतक के पिता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।
#DungarpurNews #Chaurasi #BheslaFala #RajasthanNews #DungarpurPolice CrimeNews BreakingNews VagadNews RajasthanPolice LocalNews SuicideCase Cut2CutLive