डिंडौरी: बजाग एसडीएम ने सड़क हादसे के घायलों को शहपुरा अस्पताल पहुंचाया, उपचार जारी
डिंडौरी जिले के शहपुरा नगर के विक्की ढाबा के पास शुक्रवार रात 9:00 बजे अचानक स्कूटी अनियंत्रित हो गई और हादसे में युवक शिक्षिका और तीन वर्ष की मासूम बच्ची घायल हो गई जबलपुर से डिंडौरी जा रहे डिंडौरी एसडीएम रामबाबू देवांगन और बजाग एसडीएम अक्षय डिगरसे ने मानवीय संवेदना दिखाई और तत्काल अपने वाहन से घायलों को शहपुरा अस्पताल पहुंचाया जहां घायलों का उपचार जारी है