*जिला पंचायत परिसर में आजीविका दीदी कैंटीन का हुआ शुभारंभ*
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत परिसर में आजीविका दीदी कैंटीन का शुभारंभ किया गया। कैंटीन का संचालन ग्राम अण्डई के मां पार्वती स्व सहायता समूह द्वारा किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य स्व सहायता समूह की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ते हुए उनकी आय में वृद्धि के अवसर उपलब्ध कराना है।
कैंटीन के शुभारंभ अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रूद्रेश परस्ते, उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू ब्यौहार, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हीरा रूद्रेश परस्ते, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
आजीविका दीदी कैंटीन के माध्यम से जिला पंचायत परिसर में आने वाले नागरिकों एवं अधिकारी-कर्मचारियों को स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराए जाएंगे। कैंटीन के संचालन से समूह की महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं आत्मनिर्भरता का अवसर मिलेगा।
#Dindori #MadhyaPradesh #IndependenceDay #LivelihoodDidi #SelfHelpGroup #WomenEmpowerment #WomenEntrepreneurship #SelfEmployment #AajeevikaMission #RuralDevelopment #WomenEmpowermentMP #AtmanirbharBharat #15August #AzadiKaAmritMahotsav #DistrictPanchayatDindori #collectordindori #jansampark
4 views | Dindori, Madhya Pradesh | Aug 15, 2026