जमुई: अमरथ में उर्स के अवसर पर कव्वाली मुकाबले का आयोजन, सुरक्षा व्यवस्था के बीच रातभर झूमते रहे लोग
Jamui, Jamui | Feb 24, 2025 अमरथ गांव में सैयद अहमद खान गाजी जाजनेरी के मजार पर लगे उर्स मेला के अवसर पर रविवार की रात 10:00 बजे से सोमवार की सुबह 4:00 बजे तक मुकाबला कव्वाली का आयोजन किया गया। मौके पर एसडीओ , डीएसपी, सीओ और थानाध्यक्ष भी मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतेजाम किए गए थे। मुकाबला कव्वाली बच्चा दिलशाद और हीना प्रवीण के बीच हुआ।