जमुई: मुशहराटांड़ गांव में कंजूल इमान कान्फ्रेंस का आयोजन, दहेज प्रथा जैसी कुरीति के खिलाफ किया गया जागरूक
Jamui, Jamui | Feb 23, 2025 मुशहराटांड़ गांव में रविवार की शाम 7:00 बजे कंजूल इमान कान्फ्रेंस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुन्नी उलेमा बोर्ड के सचिव मौलाना जियाउल रसुल गफ्फारी ने किया, जबकि मुख्य अथिति के रूप में बड़ी खानकाह के मुफ्ती शाहिद मियां मौजूद थे। इस अवसर पर दहेज प्रथा जैसी कुरीति को समाज से मिटाने को लेकर लोगों को जागरूक किया गया।