जमुई: कठबजरा गांव में आत्महत्या की नीयत से युवती ने खाई सल्फास की गोली, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Feb 24, 2025 जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र अंतर्गत कठबजरा गांव में रविवार की देर शाम करीब 8:00 बजे घरेलू विवाद के रंजिश में आत्महत्या की नीयत से रूपा कुमारी ने सल्फास की गोली खा ली। काफी देर के बाद जब युवती की तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजन को इसकी जानकारी हुई। उसके बाद देर रात 10:00 बजे इलाज के लिए युवती को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।