जमुई: उर्स मेला घूमने अमरथ दरगाह गए दो युवकों को बदमाशों ने मारपीट कर किया घायल, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Feb 24, 2025 टाउन थाना क्षेत्र के अमरथ दरगाह पर उर्स मेला घूमने के लिए गए दो युवकों को रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि 12:30 बजे बदमाशों ने जमकर पिटाई कर दी और फरार हो गया। जिससे दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गया। घायल दोनों युवकों को डायल 112 की पुलिस टीम द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों का इलाज किया जा रहा है।