पिंड्रा: चोरों से चोरी का सोना खरीदने वाले सोनार को वाराणसी के बेनीपुर में किया गया गिरफ्तार, बरामद हुआ चोरी का सोना
वाराणसी में विगत 30 जून को सारनाथ थाना क्षेत्र के बेनीपुर में हुए बंद घर में चोरी के मामले में सोमवार को पुलिस ने नई बस्ती से सोनार आकाश सेठ को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी आकाश चोरों से चोरी किए हुए आभूषण को खरीद कर उसे गलाने का काम करता था। पकड़े गए चोरो के निशानदेही पर आकाश सेठ के पास से चोरी का माल बरामद किया गया।