बरहेट: बरहेट भाजपा ने छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, सीबीआई जांच की मांग का समर्थन
रांची में छात्रों पर पुलिस प्रशासन द्वारा लाठीचार्ज किए जाने के विरोध में मंगलवार को भाजपा बरहेट मंडल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। मंडल अध्यक्ष मनीष भारती के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने छात्रों के साथ हुई कथित मारपीट को लेकर आक्रोश जताया तथा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ नारेबाजी भी की।