तरहसी: तरहसी में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा शुरू, बीईईओ ने आर.के. प्लस टू विद्यालय का किया औचक निरीक्षण
Tarhasi, Palamu | Feb 11, 2025 तरहसी प्रखंड क्षेत्र में बनाए गए सेंटरों पर मंगलवार से मैट्रिक और इंटर परीक्षा शुरू हो गयी। इंटर की परीक्षा शाम 5.15 बजे चली। आर.के. प्लस टू विद्यालय में परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में हुई। परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा और अनुशासन के कड़े इंतजाम किए गए थे। पहले दिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं समय से परीक्षा केंद्र पहुंचे।