तरहसी: नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय की शैक्षणिक समस्याओं को लेकर एनएसयूआई ने कुलसचिव और परीक्षा नियंत्रक का पुतला फूंका
Tarhasi, Palamu | Feb 10, 2025 नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय की शैक्षणिक समस्याओं पर छात्र संगठन एनएसयूआई ने सोमवार दोपहर 3 बजे जमकर प्रदर्शन किया। इस क्रम में कुलसचिव और परीक्षा नियंत्रक का पुतला फूंका गया। नेतृत्व एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष अमरनाथ तिवारी ने किया। प्रदर्शन में झामुमो छात्र संगठन के अध्यक्ष कौशल किशोर और फैजल भी शामिल थे।