तरहसी: आरके एक्सप्रेस कॉरपोरेशन के मैनेजर ने कंपनी के कागजात में हेराफेरी कर ₹164966 का गबन किया, शहर थाने में एफआईआर दर्ज
ट्रांसपोर्ट कंपनी आरके एक्सप्रेस कॉरपोरेशन के मैनेजजर ने कंपनी के कागजात में हेराफेरी कर 16 लाख 49 हजार रुपए गबन कर दिया है। इस सम्बन्ध में कंपनी के वाराणसी शाखा में कार्यरत राघवेंद्र मिश्रा ने मेदिनीनगर शहर थाना में रविवार शाम 6 बजे एफआईआर दर्ज कराई है। राघवेंद्र के मुताबिक गुजरात की ट्रांसपोर्ट कंपनी का ब्रांच मेदिनीनगर में शिवाजी मैदान के पास है।