तरहसी: जंजीरों में जकड़कर अमेरिका से भारतीयों का निर्वासन मानवता विरोधी: झारखंड क्रांति मंच
झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने शनिवार शाम 4 बजे एक प्रेस बयान जारी कर कहा है कि 104 भारतीयों को जंजीरों में जकड़कर मालवाहक जहाज से अमेरिका द्वारा निर्वासन निंदनीय व फर्जी विश्वगुरु की पोल खोलने वाला है। उन्होंने कहा है कि इसके लिए पीएम नरेन्द्र मोदी व विदेश मंत्री एस. जयशंकर को नैतिकता के आधार पर त्यागपत्र दे देना चाहिए।