तरहसी: छहमुहान में सुग्गी निवासी युवक का मोबाइल फोन चोरी, CCTV फुटेज की मदद से पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
मेदिनीनगर शहर थाना पुलिस ने दो मोबाइल चोर को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। चोरों में आबादगंज रेलवे क्रॉसिंग निवासी रोशन कुमार एवं नावाहाता के लक्की कुमार शामिल है। दोनों ने मिलकर छहमुहान से पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के सुग्गी निवासी पंकज कुमार का मोबाइल फोन चोरी कर लिया था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों की पहचान की गयी एवं उन्हें पकड़ा गया।