तीर्थ यात्रा का सपना हुआ साकार।
छत्तीसगढ़ शासन की मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले के 260 तीर्थयात्रियों को शिरडी साईं धाम, शनि शिंगणापुर एवं त्र्यंबकेश्वर के दर्शन के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
28 सितंबर से 01 अक्टूबर 2026 तक आयोजित इस यात्रा में जिले के विभिन्न विकासखंडों, नगरीय निकायों से वृद्धजन, सहायक एवं विधवा हितग्राही शामिल हैं।
यात्रा के दौरान शासन द्वारा तीर्थयात्रियों के लिए निःशुल्क यात्रा, भोजन, आवास एवं तीर्थ दर्शन की व्यवस्था की गई है। समाज कल्याण विभाग द्वारा यात्रियों को पहचान पत्र एवं आवश्यक सामग्री भी प्रदान की गई।
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के माध्यम से प्रदेश के नागरिकों को आस्था के प्रमुख तीर्थस्थलों के दर्शन का अवसर मिल रहा है।
#मुख्यमंत्री_तीर्थ_दर्शन_योजना #Kondagaon #Chhattisgarh #तीर्थ_दर्शन #जनसेवा
19 views | Kondagaon, Chhattisgarh | Sep 28, 2026