विश्व रेबीज दिवस पर जागरूकता के साथ सुरक्षा का संकल्प।
विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर कोण्डागांव जिले के सभी शासकीय पशु चिकित्सालयों में निःशुल्क एंटी रेबीज टीकाकरण शिविरों का आयोजन किया गया।
शिविरों में कुल 93 पालतू स्वान, 23 पालतू बिल्लियों एवं 15 गौवंशीय पशुओं का निःशुल्क एंटी रेबीज टीकाकरण किया गया।
इस दौरान पशुपालकों को रेबीज रोग से बचाव, इसके लक्षण तथा पशुओं के नियमित टीकाकरण के महत्व की जानकारी दी गई। पशुपालकों से अपने पालतू पशुओं का समय-समय पर टीकाकरण कराने और पशुओं के काटने अथवा संदिग्ध संपर्क की स्थिति में तत्काल चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की गई।
स्वस्थ पशु, जागरूक पशुपालक और सुरक्षित समाज की दिशा में नियमित टीकाकरण एक महत्वपूर्ण कदम है।
#WorldRabiesDay #RabiesFree #Kondagaon #Chhattisgarh #पशु_स्वास्थ्य
Kondagaon, Chhattisgarh | Sep 28, 2026