सीखने की कोई उम्र नहीं, हर उम्र में आगे बढ़ने का अवसर है।
उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत कोण्डागांव जिले में आयोजित राज्यव्यापी महापरीक्षा में 3,383 नवसाक्षर शिक्षार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
जिले में परीक्षा के लिए 300 केंद्र बनाए गए थे। महापरीक्षा में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं, दिव्यांगजनों तथा एक ही परिवार के साास-बहू, पति-पत्नी और देवरानी-जेठानी ने साथ बैठकर परीक्षा दी।
ग्रामीण क्षेत्रों में महापरीक्षा उत्सव का रूप लेती नजर आई। कई महिलाएं अपने छोटे बच्चों को साथ लेकर परीक्षा केंद्र पहुंचीं। वहीं पुनर्वास केंद्र खरगांव में आत्मसमर्पित 3 महिलाओं और 1 पुरुष ने भी परीक्षा में हिस्सा लिया।
ग्राम मसोरा के बेलोती पारा स्थित आदर्श परीक्षा केंद्र में 43 शिक्षार्थियों ने उत्साहपूर्वक परीक्षा दी।
उल्लास महापरीक्षा ने यह संदेश दिया कि ज्ञान अर्जित करने की कोई उम्र नहीं होती और शिक्षा का संकल्प हर व्यक्ति के जीवन में नई रोशनी ला सकता है।
#उल्लास #नवभारतसाक्षरता #Kondagaon #साक्षरता #Chhattisgarh ULLAS
43 views | Kondagaon, Chhattisgarh | Sep 28, 2026