सेवा का सम्मान, पोषण का संदेश
सेवा संकल्प अभियान के तहत दहिकोंगा डोंगरीपारा स्थित आँगनबाड़ी केंद्र में आँगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के सेवा भाव और योगदान को सम्मानित करते हुए उन्हें तिलक लगाकर मेडल प्रदान किए गए। लंबे समय से सेवा दे रहीं आँगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती लीला दीवान को उनके 37 वर्षों के सेवाकाल के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर महिलाओं को बच्चों, गर्भवती एवं शिशुवती माताओं के पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। हरी एवं मौसमी सब्जियों तथा आँगनबाड़ी से मिलने वाली खाद्य सामग्री का प्रदर्शन कर संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में महिलाओं को बताया गया कि घर में उपलब्ध स्थानीय एवं मौसमी खाद्य पदार्थों से भी पौष्टिक भोजन तैयार किया जा सकता है। साथ ही बच्चों के उचित पोषण, स्वच्छता, नियमित भोजन और आँगनबाड़ी कें�
26 views | Kondagaon, Chhattisgarh | Sep 28, 2026