आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंची केंद्रीय टीम, बोह में लिया नुकसान का जायजा | Kangra Express
कांगड़ा : मानसून के दौरान भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए छह सदस्यीय केंद्रीय टीम कांगड़ा पहुंची। टीम का नेतृत्व गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव एम. रामचंद्रुडु ने किया। कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपायुक्त हेमराज बैरवा समेत प्रशासनिक अधिकारियों ने टीम का स्वागत किया।
इसके बाद केंद्रीय टीम शाहपुर के बोह पहुंची और अधिकारियों के साथ आपदा से हुए नुकसान का मौके पर जायजा लिया। टीम राहत, पुनर्वास और पुनर्स्थापना कार्यों की भी जानकारी ले रही है। केंद्रीय टीम अपने दो दिवसीय कांगड़ा दौरे के दौरान विभिन्न प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण करेगी।
Kangra, Kangra | Sep 28, 2026