NIT हमीरपुर में जुटेंगे देशभर के शिक्षाविद, शिक्षा महाकुंभ-2026 में होगा महामंथन |
Kangra Express
धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश को इस बार शिक्षा महाकुंभ-2026 की मेजबानी मिली है। तीन दिवसीय यह आयोजन NIT हमीरपुर में आयोजित होगा, जिसमें देशभर के करीब 50 विश्वविद्यालयों के कुलपति और निदेशक शामिल होंगे।
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय, NIT हमीरपुर और IIT मंडी के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले इस आयोजन का मुख्य विषय ‘शिक्षा, प्रकृति और प्रगति’ रखा गया है। इसमें शिक्षा, कौशल, नवाचार, रिसर्च और विकास के साथ प्रकृति के संतुलन पर विचार-विमर्श होगा।
केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के कुलपति प्रो. एसपी बंसल ने बताया कि शिक्षा महाकुंभ का उद्देश्य विश्वविद्यालयों में हो रही रिसर्च और नवाचार को विद्यार्थियों, स्कूलों और समाज तक पहुंचाना है, ताकि शिक्षा को राष्ट्र निर्माण से जोड़ा जा सके।
Kangra, Kangra | Sep 28, 2026