सोलन में 30 सितंबर को बिजली रहेगी बंद, पांच फीडरों के तहत आने वाले क्षेत्रों में सुबह 9 से 10:30 बजे तक लगेगा कट
https://ewn24.in/ #ewn24news #choiceofhimachal #himachal #solan #rajgarh #sirmaur
विद्युत लाइनों में आवश्यक कार्य के चलते 30 सितंबर को सोलन के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के विद्युत मंडल सोलन की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार 11 केवी राजगढ़, कंडाघाट, चंबाघाट, सोलन नंबर-3 और सोलन नंबर-2 फीडरों के तहत आने वाले क्षेत्रों में बिजली बंद रखी जाएगी।
विद्युत बोर्ड के अनुसार यह शटडाउन गैंट्री के लिए जम्पर खोलने के कार्य के चलते लिया जा रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह 9 बजे से बिजली बंद रहेगी। राजगढ़, कंडाघाट और चंबाघाट फीडरों के तहत आने वाले क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से 9:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, जबकि सोलन नंबर-3 और सोलन नंबर-2 फीडरों के तहत सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली बंद
11 केवी राजगढ़ फीडर के तहत मिनी सचिवालय, एचआरटीसी ईवी चार्जिंग स्टेशन, पीडब्ल्यूडी कार्यालय, काठेर, मिडल स्कूल काठेर, न्यू काठेर, फौजी ढाबा, शिव मंदिर काठेर, वेयरहाउस, पुलिस लाइन, सुबाथू रोड, सब्जी मंडी, न्यू बस स्टैंड, अमोलक टावर, हिंदुस्तान सैनिटरी, सुंदर सिनेमा, बीडीओ कार्यालय, शांति विहार, कपूर सैनिटरी सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।
11 केवी कंडाघाट फीडर के तहत कंडाघाट एरिया, हथौन, फलेच, जदारी, ढल्ली, शालना, एयरफोर्स कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, सिल्हारी, मिनी सचिवालय और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
11 केवी चंबाघाट फीडर के तहत एचआरटीसी वर्कशॉप, सेंटर प्राइम मॉल, गरीब बस्ती, एचपीपीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस, चंबाघाट चौक के कुछ हिस्सों, बासल रोड, बावरा, सूर्या किरण कॉलोनी, कथार, बासल, कलाघाट, हाउसिंग बोर्ड बासल, सैंटी, पट्टी, ढल्ली, डांगरी, गरा, धोरो, जौन, अंजी सलुमना सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।
11 केवी सोलन नंबर-3 फीडर के तहत सेंटर प्राइम मॉल (हवेली), शांडिल निवास, सेंट ल्यूक्स स्कूल, एसएलबी जौणाजी रोड, ढल्ली, शोलीनी नगर, शक्ति नगर, क्षेत्रीय अस्पताल, शिल्ली रोड, मोहन कॉलोनी, शोलीनी माता मंदिर, दुर्गा क्लब, नर्सिंग होम, अस्पताल रोड, क्रॉक बाजार, गंज बाजार, बान मोहल्ला, मधुबन कॉलोनी, कोटला, ऑफिसर्स कॉलोनी, साहनी कॉम्प्लेक्स, ठोडो ग्राउंड, लक्कड़ बाजार, राजगढ़ रोड, एमसी डांग कॉम्प्लेक्स, सर्कुलर रोड, रेनॉल्ट शोरूम, जवाहर पार्क, हरि मंदिर, डोभी घाट सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
वहीं, 11 केवी सोलन नंबर-2 फीडर के तहत न्यू काठेर, 132 केवी सब-स्टेशन के समीपवर्ती क्षेत्र, कालेन, हाउसिंग बोर्ड, डिग्री कॉलेज, साइंटिस्ट कॉलोनी, कोटला, तहसील कार्यालय, धोबीघाट, डीआईईटी, खिल्ला लॉज, पज्जो, टैंक रोड, फॉरेस्ट रोड, चौरागढ़ी, सरी, गलानाग, खनोग, मटियूल सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।
विद्युत बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि मौसम खराब होने अथवा अन्य अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण निर्धारित शटडाउन की तिथि और समय में बदलाव किया जा सकता है। बोर्ड ने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
Kangra, Kangra | Sep 28, 2026