धर्मशाला में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग | Kangra Express
धर्मशाला : जिला मुख्यालय धर्मशाला में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई।
कांग्रेस नेताओं ने चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची को लेकर सवाल खड़े करते हुए आरोप लगाया कि बड़ी संख्या में युवाओं को मतदाता सूची में शामिल होने में परेशानी हुई है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने डीसी को ज्ञापन सौंपा और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला भी फूंका।
भारी बारिश के बावजूद जिला कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल और INTUC सहित विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए। अनुराग शर्मा ने कहा कि मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन जारी रहेगा और मामला सुप्रीम कोर्ट तक ले जाया जाएगा।
Kangra, Kangra | Sep 28, 2026